फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GP Academy Ghaziabad team wins in kabaddi final

कबड्डी के फाइनल में जीपी एकेडमी गाजियाबाद की टीम विजयी

Sun, 25 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
GP Academy Ghaziabad team wins in kabaddi final
मिरगपुर में अंतर्राज्जीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : DEVBAND
कबड्डी के फाइनल में जीपी एकेडमी गाजियाबाद की टीम विजयी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर में चल रही अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन जीपी एकेडमी गाजियाबाद की टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर 31 हजार रुपये की धनराशि जीती। जबकि 21 हजार जीतकर बुडशाम (हरियाणा) की टीम द्वितीय और तीसरे स्थान पर हरियाणा की पाई रही। जिसे 11 हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

श्री गुरु बाबा फकीरा दास की सिद्धकुटी पर चल रही अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल और सेमीफाइनल के मैच के बाद शाम को जीपी एकेडमी गाजियाबाद और हरियाणा के बुडशाम की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में गाजियाबाद की टीम ने बुडशाम की टीम को कड़े मुकाबले में पराजित कर मैच जीत लिया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन प्रविन्द्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को स्वस्थ स्पर्धा जागृत करते हैं। इस मौके पर शिवकुमार प्रधान, सपूरा प्रधान, रफल सिंह, रिशीपाल प्रधान, श्याम सिंह, सोनू, वेदपाल सिंह और शोसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed