फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Governor will honor the girl students of SD Girls College

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित होगी तीन छात्राएँ

Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Governor will honor the girl students of SD Girls College
एसडी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को राज्यपाल करेंगी सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीएससी व एमएससी होम सांइस की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की श्रेष्ठ एवं वरियता सूची में अपना नाम शामिल किया। तीनों छात्राओं को विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सम्मानित करेंगे।

कस्बे के एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एमएससी होम साइंस अर्चित त्यागी व रूपल शर्मा ने मुख्य परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त किए। इसी कॉलेज की बीएससी होम साइंस की छात्रा इरम ने भी अंतिम वर्ष की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों छात्राओं ने विश्वविद्यालय की अपने-अपने विषय की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त कर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की श्रेष्ठता एवं वरियता सूची में अपना नाम शामिल किया है। विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर को 33वें दीक्षांत समारोह में तीनों छात्राओं को प्रदेश की राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed