फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Governor's arrival in Muzaffarnagar on March 4

जिले में छह घंटे रहेगी राज्यपाल आनंदीबेन

Tue, 03 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Governor's arrival in Muzaffarnagar on March 4
मुजफ्फरनगर में राज्यपाल का आगमन चार मार्च को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चार मार्च को जिले में छह घंटे रहेंगी। उनके दिनभर के सभी कार्यक्रम जारी हो गए हैं। राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। विकास भवन में वह सामाजिक संगठनों के साथ बैठक लेगी। दस बजे से चार बजे तक जिले में रहेंगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने मिनट-टू-मिनट का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हैलीकॉप्टर सुबह दस बजे पुलिस लाइन पहुंचेगा। यहां उनका स्वागत होगा और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 45 मिनट वह जिला चिकित्सालय में रहेंगी। महिला चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर, टीबी अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। यहां से वह सीधे बघरा पहुंचेगी। बघरा में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करेंगी और जैविक उत्पादन करने वाले कृषकों से मुलाकात करेंगी। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखेंगी। नमामि गंगे योजना से लाभान्वित किसानों से मुलाकात करेंगी, महिला कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। मुद्रा योजना, जनधन योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरोग्य भारत आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। यहां वह 55 मिनट रहेंगी। इसके बाद ग्राम जागाहेडी में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइमरी पाठशाला, तालाब का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद शहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। यहां से सीधे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेगी। यहां 20 मिनट विश्राम के बाद विकास भवन पहुंचेगी, जहां रोटरी क्लब, रेडक्रास, लायंस क्लब के सदस्यों से बात करेगी। इसके बाद यहीं पर स्वयंसेवी संगठनों, क्षय रोग के पीड़ित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम में शामिल होगी। विकास भवन में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को समीक्षा बैठक कंरेगी। यहां से निरीक्षण भवन होते हुए शाम चार बजे पुलिस लाईन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा
मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया हैं। जिले का कोई भी अफसर अपने ऑफिस में नहीं बैठ रहा है। सभी अलग-अलग तैयारियों में लगे हैं। डीएम ने उन सभी स्थानों पर तैयारियां शुरू करा दी है, जहां राज्यपाल को आना है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, महिला चिकित्सालय और गांव जागाहेड़ी के परिषदीय स्कूल पर प्रशासन का पूरा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed