फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Governor Anandi Ben today in Muzaffarnagar

यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डायवर्जन

Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन के अवसर पर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben today in Muzaffarnagar
राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर महावीर चौक पर व्यवस्था देखते सिटी मजिस्ट्रेट व पालिका अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन के अवसर पर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुजफ्फरनगर शहर के मेरठ रोड व सरकुलर रोड पर बैरियर लगाकर सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं, वहीं बघरा में भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राज्यपाल के निरीक्षण के अनुसार शहर में रूट डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार यानि आज मुजफ्फरनगर जनपद में आ रहीं हैं। यहां वे शहर के मेरठ रोड स्थित विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल और सरकुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही राज्यपाल बघरा के कृषि विज्ञान केंद्र भी जाएंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर जनपद पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राज्यपाल के आने के समय जहां एक ओर मेरठ रोड को पूरी तरह से सील कर जगह-जगह बैरियर लगाकर सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं, वहीं सरकुलर रोड पर भी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के आसपास भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। थाना पुलिस के साथ ही रिजर्व फोर्स और पीएसी को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शहर में सुरक्षा की कमान एसपी सिटी सतपाल आंतिल और बघरा में एसपी देहात नेपाल सिंह संभालेंगे। राज्यपाल के आगमन के समय मेरठ रोड व सरकुलर रोड पर निरीक्षण के दौरान आम लोगों के लिए यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीएसआई वीर अभिमन्यू ने बताया कि शहर क्षेत्र में राज्यपाल के आवागमन के समय के हिसाब से रूट डायवर्जन किया जाएगा। विभाग के सभी पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था में ड्यूटी पर रहेंगे। देर रात शहर के रूट डायवर्जन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

जिला अस्पताल में लिया सुरक्षा का जायजा
राज्यपाल के आगमन के मददेनजर एसएसपी अभिषेक यादव ने अफसरों के साथ जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला अस्पताल में राज्यपाल के आगमन के दौरान मुख्य द्वार के साथ ही परिसर में भी कई स्थलों पर सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के साथ ही खुफिया विभाग के अफसर भी मुस्तैद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसपी देहात नेपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और सीओ सिटी हरीश भदौरिया मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed