Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government wants to grab farmers' land: Tikait

किसानों की जमीन हड़पना चाहती है सरकार : टिकैत

Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government wants to grab farmers' land: Tikait
मुजफ्फरनगर : सिसौली के किसान भवन पर मासिक पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। किसान की आर्थिक स्थिति सबसे कमजोर है। महंगाई की मार भी किसान पर पड़ रही है। छह अक्तूबर को सिसौली में किसान जागृति दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सिसौली के किसान भवन पर मासिक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें तय किया कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन छह अक्तूबर को जागृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। किसानों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने मेरठ सभा में कहा था की गन्ने का भाव 450 रुपये दिया जाएगा। भाजपा सरकार बने हुए आठ साल बाद भी किसान के गन्ने का भाव नहीं मिला है। कुछ लोगों के संगठन छोड़ने पर कहा कि गद्दार मुगल काल, अंग्रेजी शासन में भी थे और अब भी हैं। सरकार धोखे की राजनीति कर रही है। संगठन में फूट डालकर किसानों को कमजोर करना चाहती है। आज किसान अपने नफे और नुकसान के बारे में सोचने में सक्षम है। इसलिए संगठन में एकता बनाए रखें मजबूती से अपना पक्ष रखें और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। तभी यह किसान और जमीन बच पाएगी अन्यथा सरकार की निगाह किसानों को बर्बाद करने और उनकी जमीन को हड़पने पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें लंबी आयु दे, सद् बुद्धि दे जिससे वह किसान व मजदूरों की आवाज को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सके। चौधरी टिकैत ने कहा फसलों का वाजिब दाम मिलने से किसान खुशहाल हो जाएंगे। बिजली फ्री नहीं चाहिए। पड़ोसी राज्यों में बिजली की दरें सस्ती हैं। सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध होने पर बिल देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
ये रहे मौजूद
अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। इस मौके पर अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, शुभम मलिक, धीरज लाटियान, अशोक घटायन, मैनपाल सिंह, कुलदीप सिंह, विकास शर्मा, इंद्रपाल बागपत, अभिजीत, विशाल बालियान, नाजिम आलम, ओमपाल सिंह, देवेंद्र मौजूद रहे।

----------
इनसेट
किसानों ने किया रक्तदान
सिसौली मासिक पंचायत में किसान भवन पर रक्त सेवा ट्रस्ट शामली की ओर से रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें लगभग 100 किसानों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को चौधरी गौरव टिकैत ने सम्मानित किया। संदीप गोयल, आरबी सिंह और अमरजीत सिंह मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed