फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government serious about Ganga's stream in Shuktirtha, proposal will be prepared again: Maurya

शुकतीर्थ में गंगा की धारा के लिए सरकार गंभीर, दोबारा तैयार होगा प्रस्ताव : मौर्य

Sun, 04 Jun 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Government serious about Ganga's stream in Shuktirtha, proposal will be prepared again: Maurya
- विकास भवन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

- बोले- किसान हमारे भगवान और पहलवानों को बताया राष्ट्र का गौरव




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा की धारा लाने के लिए सरकार गंभीर है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोबारा प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भिजवाने के निर्देश डीएम को दिए गए हैं। किसान हमारे भगवान और पहलवान राष्ट्र का गौरव हैं।

विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौर्य ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र शुकतीर्थ में गंगा की धारा लाने का काम किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के बिजली के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। पहलवानों के प्रकरण में जांच चल रही है। पहलवान हमारे देश के गौरव हैं।
विज्ञापन

कहा कि बिजली चोरी और जर्जर तारों की वजह से लाइन लॉस हो रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। लव जेहाद पर कानून बनाया जा चुका है, इसकी कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात के अंधेरे में ना छोड़ें गोवंश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गोवंशीय पशुओं को रात के अंधेरे में सड़कों और खेतों में न छोड़ें। पशुओं को अपने आसपास की किसी गोशाला में पहुंचाने में सहयोग करें। सरकार इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान कर रही है।



गंगनहर से सोलानी नदी में पानी डाले जाने की योजना
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि रुड़की के धनौरी में गंगनहर से सोलानी नदी में पानी डाले जाने की योजना है। इसके लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव दोबारा भेजा जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed