{"_id":"605b76d28ebc3ec39955f57e","slug":"government-s-focus-on-educating-youth-dr-saini-devband-news-mrt53153925","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को शिक्षित करने पर सरकार का ध्यान : डा. सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को शिक्षित करने पर सरकार का ध्यान : डा. सैनी
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं। यदि युवा मेहनती व परिश्रमी होगा, तो राष्ट्र की प्रगति होगी। यदि युवा सुस्त व आलसी है तो देश को पतन से नहीं बचाया जा सकेगा।
बुधवार को रणखंडी में भाजयुमो के सम्मेलन में डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं को शिक्षित करने पर सरकार ध्यान दे रही है। यदि देश का युवा जाग्रत व चेतन होगा, तो उसका भविष्य कभी भी अंधकारमय नहीं हो सकता। मोदी सरकार की कोशिश लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की है। फिर चाहे वह स्किल इंडिया मिशन हो या स्टैंड अप इंडिया। युवा शक्ति को नये भारत के निर्माण में शामिल करने को संकल्पित है। सरकार ने लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं। भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। उनके कंधों पर ही भविष्य टिका हुआ है। सम्मेलन में नितिन गुप्ता, योगेंद्र राणा, अंकित राणा, रवि राणा, सोनित कश्यप, राहुल, विकास, अनुराग राणा, सुनील राणा, मनीष त्यागी, तरुण कश्यप, संदीप राणा, सचिन सोम, अविनाश आदि मौजूद रहे।