फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government is ignoring farmers: Singh

सरकार किसानों की अनदेखी कर रही : सिंह

Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government is ignoring farmers: Singh
रतनपुरी में आयोजित भारतीय किसान संगठन की सभा में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। भारतीय किसान संगठन की सभा में वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। 13 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को रतनपुरी निवासी ठाकुर राजेंद्र सिंह के आवास पर सभा हुई। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। किसानों का सैकड़ों बीघा गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। कम पर्ची एवं कम इंडेंट की समस्या के कारण किसान अपना गेहूं भी समय से नहीं बो पाए हैं। जिन किसानों द्वारा पछेती गेहूं की बुआई की गई थी, उन्हें मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसान की गेहूं एवं सरसों की फसल पूर्णतया बर्बाद हो गई है। इसके अलावा उन्होंने खेतों में घूमते बेसहारा पशुओं एवं बिजली के अनियमित बिल की समस्या को भी उठाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर किसानों की इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु 13 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। रतनपुरी निवासी ठाकुर राम अवतार सिंह को रतनपुरी ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम, ठाकुर चरतू सिंह, मास्टर संजय सोम, ठाकुर विक्रम सोम, तरसपाल सिंह चेयरमैन, ठाकुर जगत सिंह, तेजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed