फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government has opened the treasury for the players: Balyan

सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोल दिया खजाना : बालियान

Tue, 23 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government has opened the treasury for the players: Balyan
श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा में मुकाबला करते पहलवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोल दिया खजाना : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल स्पर्धा के अंतिम चरण में लोकसभा स्तरीय खेलों का जिले के 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों के साथ मार्च पास्ट किया और सलामी ली। बालियान ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है। जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया है।
श्रीराम कॉलेज के मैदान में सांसद खेल स्पर्धा-2021 के अंतर्गत लोकसभा स्तरीय खेलों का द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगमिंद्र सिंह, अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान, अर्जुन अवार्डी निशानेबाज मुराद अली खान, ओलंपियन तीरंदाज ज्योति बालियान, शूटर नेहा तोमर, पूजा तोमर और गौरव बालियान ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। शांति और सौहार्द के प्रतीक कबूतर छोड़े गए। दिव्या काकरान और विपिन कुमार मशाल लेकर चले।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि हमें अपने ग्रामीण खेलों में युवाओं की रुचि बढ़ानी है। इस तरह के प्रयास से ग्रामीण अंचल में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सरधना विधायक संगीत सोम, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ, सीडीओ आलोक यादव, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका पंवार, गजेंद्र अहलावत, पदमवीर, योगराज सिंह, प्रदीप बालियान, नवीन चौधरी, अलंकार सैनी सहित करीब 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड की धुनो के साथ फूलों की वर्षा हुई
श्रीराम कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्रों बैंडबाजे से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य द्वार से लेकर खेल के मैदान तक अतिथियों पर फूलों की वर्षा हुई।

श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा में कुश्ती में प्रतिभाग करते  पहलवान।

श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा में कुश्ती में प्रतिभाग करते पहलवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : श्रीराम कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते

मुजफ्फरनगर : श्रीराम कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते- फोटो : MUZAFFARNAGAR

श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करते एथलीट।

श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करते एथलीट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ पर मशाल प्रज्जवलित करते सांसद संजीव ?

मुजफ्फरनगर : श्रीराम कालेज में सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ पर मशाल प्रज्जवलित करते सांसद संजीव ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed