फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government forcibly imposing agricultural laws: Lallu

कृषि कानूनों को जबरन थोप रही सरकार: लल्लू

Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government forcibly imposing agricultural laws: Lallu
काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानूनों को जबरन थोप रही सरकार: लल्लू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को किसानों पर जबरदस्ती थोप रही है, जिसका विरोध देश प्रदेश के किसान कर रहे हैं। निश्चित तौर पर मौजूदा सरकार इन कानूनों से देश के कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
सहारनपुर जाते समय मेरठ रोड के एक रिसोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में अजय लल्लू ने कहा कि कृषि कानून लागू हुए तो देश के करोड़ों लोगों को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। कांग्रेस पार्टी किसानों की इस लड़ाई में किसानों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर साथ है। किसी भी सूरत में इन काले कानूनों को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। हमें अपने संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी भी रहे। इससे पहले, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार लल्लू का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर कांग्रेस महासचिव धीरज माहेश्वरी, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, शहर सचिव प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव सगीर मलिक, फैय्याज सलमानी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, महिला शहर अध्यक्ष नीलम गौतम, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इसरार सैफी, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, इंटक जिलाध्यक्ष काजी सुल्तान, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष याकूब प्रधान, सतीश शर्मा, मेहराज जहां, शबनम, सत्यपाल सिंह काकरान, नवीन गर्ग, नवनीत सिंघल, अली मतलूब, उमर सभासद, संजीव शर्मा, अकिल राणा, सलमान, मांगेराम कश्यप, रेनू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद सहारनपुर जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का गंगनहर पुल पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सहारनपुर के गंगोह जाते समय जैसे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का काफिला गंगनहर पुल पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस के आलाकमान सहित प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन के किसान आंदोलन में उनके साथ खड़ा है। आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर फरवरी माह के अंत तक कांग्रेस को नगर पंचायत स्तर पर मजबूत करना होगा। इस मौके पर हकीम जफर महमूद, प्रह्लाद राणा, ब्रजभूषण शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, राशिद, आस मोहम्मद, मुंशी निषाद, जाहिद और हसन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का स्वागत करते जिलाध्यक्ष, पूर्व वि?

मुजफ्फरनगर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का स्वागत करते जिलाध्यक्ष, पूर्व वि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed