{"_id":"626989a714db76170323afcc","slug":"government-came-forward-to-help-divyangjan-kashyap-muzaffarnagar-news-mrt5863172154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों की मदद को आगे आई सरकार: कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों की मदद को आगे आई सरकार: कश्यप
विज्ञापन
विष्णु विहार में कार्यक्रम में दिव्यांजनों को ट्राई साईकिल वितरित करते पिछडा वर्ग कल्याण राज्य?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही है। दिव्यांगों को लेकर हम संवेदनशील हैं, कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। राज्यमंत्री ने 50 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल्स का वितरण किया।
जानसठ रोड के आशादीप प्रशिक्षण संस्थान में नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल्स का वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा सरकार कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। दिव्यांगजन के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे दिव्यांगजन भी आत्मनिर्भर बन सके तथा एक खुशहाल जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों को स्कूल में पढ़ने तथा बाजार जाने में कठिनाइयां होती थीं। दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, अब वे किसी के सहारे पर निर्भर नहीं होंगे।
राज्यमंत्री ने दिव्यांगजन को 50 मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल्स का वितरण कर दिव्यांगजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सीडीओ आलोक यादव, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, जिला दिव्यांगजन पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, खंड विकास अधिकारी सदर नेहा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया कश्यप का स्वागत
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। जिले के ओबीसी मोर्चा की टीम ने जनपद में प्रथम बार आगमन पर भंगेला पोस्ट पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदर पाल, रामकुमार कश्यप, संजय धीमान, विजेंद्र पंचाल एवं विजय वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके पश्चात डाक बंगले पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, विजेंद्र पाल, राजीव सिंह, सचिन सिंघल, राहुल, हरपाल महार, मनोज पांचाल जयकरण गुज्जर, अंकित उप्पल, अंचित अग्रवाल, रवि कांत एवं भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने स्वागत किया। संवाद