फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government assessing the status of education in schools

स्कूलों में शिक्षा की स्थिति का आकलन कर रही सरकार

Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government assessing the status of education in schools
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग जिले के 207 विद्यालय के बच्चों को एक साथ कसौटी पर परखेगा। बच्चों की 90 मिनट की परीक्षा में उनकी शिक्षा की स्थिति सामने आएगी। सरकार के सामने आएगा कि परिषदीय, सीबीएसई और माध्यमिक स्कूलों की शिक्षा का क्या स्तर है और बच्चों में कितनी समानता है।
विज्ञापन

नेशनल एचीवमेंट सर्वे के अंतर्गत भारत सरकार ने जिले के 207 विद्यालयों का चयन किया है। इनमें 53 परिषदीय विद्यालय है। बाकी सीबीएसई बोर्ड के और माध्यमिक विद्यालय है। सरकार 12 नवंबर को कक्षा तीन, पांच, आठ और दसवीं के बच्चों की परीक्षा कराएगी। एक कक्षा में एक स्कूल के अधिकतम 30 बच्चे ही इस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा का समय कक्षा तीन और पांच का सुबह साढे़ दस से 12 बजे तक का रहेगा। कक्षा आठ और दसवीं का साढे़ दस से साढे़ बारह बजे का होगा। बच्चों को चार उत्तर में से एक पर सही का निशान लगाना होगा।
विज्ञापन

इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के सामने आएगा कि परिषदीय स्कूलों के सापेक्ष सीबीएसई बोर्ड के बच्चों की क्या स्थिति है। माध्यमिक विद्यालयों और सीबीएसई के दसवी के बच्चों में क्या अंतर है। जिले में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डायट की प्राचार्या रेखा सुमन को दी गई है। जिले का नोडल अधिकारी एसडी की डायरेक्टर चंचल सक्सेना को बनाया गया है। परीक्षा में एक साथ कई हजार बच्चे भाग लेंगे। सभी 207 परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर रहेंगे। एक टीचर को हर विद्यालय में फील्ड इन्वेस्टीगेटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed