फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Got assurance of correcting drainage and boundary wall

मुजफ्फरनगर: जल निकासी और चहारदीवारी सही कराने का मिला आश्वासन

Wed, 15 Feb 2023 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Got assurance of correcting drainage and boundary wall
आवास विकास कॉलोनी वासियों ने रुकवा दिया था डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय में हुई अधिकारियों और कॉलोनी वासियों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जल निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों की बातचीत की। जल निकासी को लेकर नगरपालिका के ईओ से भी बातचीत की गई। एसडीएम ने कॉलोनीवासियों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का निदान जल्द कराया जाएगा। दस दिनों में समस्या का समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
बुधवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम जीत सिंह राय, आवास विकास की ओर से आए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर के प्रतिनिधि उप परियोजना प्रबंधक हरदेश कुमार, नगरपालिका ईओ केके सोनकर की उपस्थित में आवास विकास कालोनीवासियों से बातचीत की गई। काॅलोनी के अध्यक्ष सुधीर पुंडीर, नीटू उपाध्याय ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी की बाउंड्री वाल के पीछे बनाए जा रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर की लाइन के कारण चहारदीवारी कई जगह से गिरा दी गई। इतना ही नहीं चहारदीवारी से लगे मकानों को भी हानि पहुंच रही है। सुरक्षा के लिहाज से सेफ्टी वॉल बनानी चाहिए। क्षतिग्रस्त दीवार को भी सही कराया जाएं। जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएं।
विज्ञापन

तीनों मांगों पर बात करते हुए एसडीएम जीत सिंह राय ने नगरपालिका के ईओ से कालोनी का सर्वे कराकर उसका इस्टीमेट बनाकर आवास विकास परिषद के अधिकारियों को देने के लिए कहा। जल निकासी के लिए जो कार्य कराया जाएगा, उसकी लागत अधिक है। आवास विकास के अधिकारी ने इस्टीमेट बनाकर दिए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडार के उप परियोजना प्रबंधक हरदेश ने कहा कि जो बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा अलग से सेफ्टी वाल के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही। इस पर कॉलोनीवासियों ने दस दिन का समय दिया। कहना था कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान सुशील, ज्ञानेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, अरविंद, सतेंद्र इंसा, सुनील सिंह, संजय कुमार, विजय, नेकपाल फौजी, देशराज कुशवाह आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed