फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goods worth lakhs stolen from mobile tower recovered, four arrested

Muzaffarnagar News: मोबाइल टावर से चोरी लाखों का सामान बरामद, चार गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from mobile tower recovered, four arrested
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने मोबाइल टावर में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके दो साथी फरार हो गए। आरोपियों से पूछताछ कर खतौली, मंसूरपुर, नई मंडी, दौराला क्षेत्र में चोरी की 12 घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों से टावर से चोरी लाखों के उपकरण बरामद किए है। वह सामान विदेश में भी सप्लाई करते थे। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि खतौली पुलिस ने सफेदा रोड ओवरब्रिज के पास कस्बा खतौली से थाना दौराला के सकौती बाइपास निवासी दुष्यन्त पाल को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में सरकारी पशु अस्पताल सकौती के पास रहता था। उसके साथ ही खतौली के चांद समद निवासी रवि, ग्वालियर के गांव समाया निवासी कैशव सैन व सरधना थाने के गांव फरीदपुर निवासी अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों से दो दुपहिया वाहन, दो तमंचे व मोबाइल टावरों से चोरी किए गए लाखों के उपकरण बरामद किए। दो आरोपी मेरठ के गांव जमालपुर निवासी मोनू शर्मा उर्फ दुष्यन्त व सकौती निवासी दीपक फरार हो गए। एसपी प्रजापत ने बताया कि पकडे गए आरोपी पंजाब में मोबाइल टावर पर काम करते थे, जिस कारण उन्हें मोबाइल टावरों के कीमती सामान के खोलने और लगाने की जानकारी थी। नौकरी छूटने के बाद गिरोह बनाकर आरोपी दिन में घने जंगलों में स्थित मोबाइल टावरों को चिन्हित कर रात को घटना को अंजाम देते थे। उनके कई साथी वांछित है। उन्हें भी पकड़ा जाएगा। उन्होंने मुजफ्फरनगर में नई मंडी, खतौली, मंसूरपुर क्षेत्र में छह व दौराला थाना क्षेत्र में छह घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी कबाड़ियों को चोरी का सामान बेचते थे। उनका भी पता किया जा रहा है। यह गिरोह विदेश भी चोरी का माल सप्लाई करता था। इसकी जांच की जा रही है। बेचे गए माल को भी बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed