{"_id":"63ecc862060eba1255060a6d","slug":"gold-chain-removed-from-stomach-of-student-accused-of-theft-muzaffarnagar-news-c-14-1-119246-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: चोरी के आरोपी छात्र के पेट से निकाली गई सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: चोरी के आरोपी छात्र के पेट से निकाली गई सोने की चेन
विज्ञापन
शिक्षिका के घर चोरी के आरोप में पुलिस ने दो छात्रों को पकड़ा था
एक छात्र ने सोने की चेन निगल ली थी, मेरठ मेडिकल कॉलेज में निकाली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने चोरी के आरोपी छात्र के पेट से निगली गई सोने की चेन बृहस्पतिवार को निकाल ली। फिलहाल आरोपी युवक को पेट दर्द के चलते मेरठ जिला अस्पताल में ही उपचार दिलाया जा रहा हैं।
दस फरवरी को मिमलाना रोड पर भाटिया काॅलोनी निवासी शिक्षिका लक्ष्मी देवी के घर से कई लाख के जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जेवर बरामद कर पड़ोस में रहने वाले एमबीबीएस के छात्र रोहन और बीफार्मा के छात्र अमित को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान राेहन ने एक सोने की चेन निगल ली थी। चेन बरामदगी के लिए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की मदद से पुलिस ने चेन बरामद की है।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी के पेट में दर्द हैं। इस कारण उसे अभी मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया जा रहा है। बाद में उसे कोर्ट के आदेशानुसार जेल में दाखिल कराया जाएगा।