फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Give information about people coming from other states and districts

दूसरे प्रांत और जिलों से आने वालों की सूचना दे

Mon, 15 Jun 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Give information about people coming from other states and districts
जिला पंचायत के सभागार में सभासदों और अफसरों की बैठक लेती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दूसरे प्रदेशों और जिलों से आने वालों की दें सूचना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका सभासदों और अफसरों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। डीएम ने कहा कि सभासद ऐसे लोगों की सूचना दें, जो बाहर जनपदों से आकर चुपचाप अपने घरों में रह रहे हैं।

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सभासदों से कहा कि अपने वार्ड में अपील करें कि अनावश्यक रूप से नागरिक घर से बाहर न निकलें। बाहर जाने से बचा जाए और मॉस्क, गमछे आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जुकाम, खांसी, बुखार आदि होने पर इसे छुपाए नहीं, तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। सभासद भी अपने-अपने वार्ड में स्थित क्लीनिक व मेडिकल स्टोर से संपर्क रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने पडे़ंगे। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन, मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार व दुकानों को सैनिटाइज किए जाने के लिए बंद किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित के परिजन कांटेक्ट चेन के विषय में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। बैठक में सभासदों द्वारा जनपद में तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन रखने की भी मांग रखी गई। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी और सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed