{"_id":"65f6e05965760764b4038cb5","slug":"girls-students-taught-to-sign-under-literacy-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-118890-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्राओं ने साक्षरता के तहत हस्ताक्षर करने सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्राओं ने साक्षरता के तहत हस्ताक्षर करने सिखाए
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के दौरान छात्राओं ने अनपढ़ ग्रामीणों को हस्ताक्षर करने सिखाए। साथ ही उन्हें अक्षर ज्ञान कराया।
विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शिविर का आयोजन ग्राम याहियापुर में किया। सात दिवसीय दिन-रात विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को उनका नाम लिखने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही अनेक शिक्षाप्रद जानकारियां दी। उधर, ग्राम तिगाईं में लग रहे दूसरी इकाई के एनएसएस शिविर की छात्राओं ने गांव में जाकर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर चलते समय ध्यान देने योग्य बातों की विशेष महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया कि टू व्हीलर पर हेलमेट पहनकर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही अपनी साइड का उपयोग करें। रॉन्ग साइड में कभी नहीं चलना चाहिए। एनएसएस अधिकारी डॉ़ सुलक्षणा आर्य व इकाई दो की एनएसएस अधिकारी डॉ़ कविता वर्मा ने छात्राओं को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। दोनों इकाइयों में दर्जनों छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना का विशेष सहयोग रहा।