फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girls showed their talent in Urdu speech and writing

Muzaffarnagar News: उर्दू भाषण और लेखन में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their talent in Urdu speech and writing
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उर्दू बेदारी फोरम के तत्वावधान में तस्मिया जूनियर हाईस्कूल में मातृभाषा का महत्व और हमारी जिम्मेदारी शीर्षक से भाषण और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उर्दू भाषा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फोरम की ओर से दोनों वर्ग में छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
किदवई नगर स्थित तस्मिया जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लिखित प्रतियोगिता में एशिया पब्लिक स्कूल सरवट की छात्रा अलीना, नवाब अजमत अली खां गर्ल्स कॉलेज की आफिया और अजमत डिग्री कॉलेज की छात्रा जैनब को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। भाषण प्रतियोगिता में आजाद पब्लिक स्कूल दधेडू की छात्रा फारिया, नवाब अजमत अली खां इंटर काॅलेज की सफिया और अजमत अली खां डिग्री काॅलेज की मुबाशिरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं जिला स्तर पर तीन समूहों में अव्वल रहने वाले 156 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना फैसल कासमी की तिलावत व अब्दुल हक सहर की नात से हुआ। कार्यक्रम में संस्था की पत्रिका बेदारी का विमोचन किया गया, जो उर्दू के इतिहास और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर जिले के साहित्यिक इतिहास पर प्रकाश डालती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उर्दू प्रो़ मुहम्मद शहाबुद्दीन रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ़ मुसतमिर ने कहा कि उर्दू को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक शिक्षा में बच्चों को यथासंभव उर्दू सिखाने की व्यवस्था होनी चाहिए। सह संयोजक हाजी ओसाफ अहमद अंसारी, अबुल हसन, रईसुद्दीन, मुहम्मद इरशाद, डॉ. रियाज, सरफराज आलम, मुहम्मद अफजल, हाजी आबिद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed