फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girls shine in education, wrestling and kabaddi

Muzaffarnagar News: शिक्षा, कुश्ती और कबड्डी में चमकी बेटियां

Tue, 07 Mar 2023 04:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Girls shine in education, wrestling and kabaddi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन




- हरियाणा में डिप्टी कलेक्टर बनीं मनी त्यागी



फोटो समेत

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां जिले का नाम रोशन कर रही है। यूपी, सीबीएसई बोर्ड की मेरिट में भी बेटियां ने ऊंची उड़ान भरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ब्रहमपुरी की मनी त्यागी ने कामयाबी हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया।


हरियाणा में छा गई बिटिया मनी त्यागी

ब्रहमपुरी की रहने वाली बेटी मनी त्यागी ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा 2021 के में 22वीं रैंक हासिल की है। कामयाबी पर बेटी को डिप्टी कलेक्टर का पद मिलेगा। अधिवक्ता मुकुल प्रकाश त्यागी की बेटी ने भागवंती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और 12वीं उत्तीर्ण की थी। डीएवी डिग्री कॉलेज से बीएससी और एमएससी तक शिक्षा प्राप्त की। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एमएससी में स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया था। डेढ़ वर्ष की कठोर मेहनत के बाद बिटिया को सफलता मिली और जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


बर्मिंघम तक चमकी दिव्या काकरान
मंसूरपुर क्षेत्र के पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या काकरान ने कुश्ती में जिले का नाम ऊंचा किया। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीता। नेशनल खेलों में दिव्या ने स्वर्ण जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अर्जुन अवार्डी पहलवान जिले में लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है। दिव्या ने कड़ी मेहनत से खुद को खेल के मैदान पर साबित कर दिखाया। पिता सूरज पहलवान बताते हैं कि लगातार अभ्यास के चलते ही दिव्या को कुश्ती में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले कबड्डी और अब बेटियों को सिखा रही तीरंदाजी

गांव तावली की रहने वाली जीनत चौधरी वर्तमान में शाहपुर कस्बे में रह रही है । उन्होंने 2003 में गांव तावली में बालिकाओं को कबड्डी का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की । जीनत ने हौसला बढ़ाया तो गांव की लड़कियां कबड्डी के मैदान तक पहुंची। उनके प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर की कई खिलाड़ी निकलीं। वर्तमान में जीनत चौधरी गांव काकड़ा में बालिकाओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दे रही है । उनका कहना है कि उनका लक्ष्य बालिकाओं को खेलों के माध्यम आत्मनिर्भर बनाना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed