फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl students of Jain Kanya Degree College came on the road to protest against the fee hike

Muzaffarnagar News: फीस वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी जैन कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राएं

Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl students of Jain Kanya Degree College came on the road to protest against the fee hike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला (पीजी) कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की ओर से बढ़ाई गई फीस के विरोध में प्रदर्शन किया। झांसी की रानी पर सांकेतिक रूप से मार्ग जाम कर नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि फीस बढ़ने पर उनके सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।
जैन डिग्री कॉलेज की बीएससी होम साइंस की छात्राओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के खिलाफ नारे लगाए। छात्रा राखी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार बीएससी होम साइंस के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फीस चार हजार 184 रुपये कर दी गई। फीस में बढ़ोत्तरी से छात्राएं और परिजन परेशान हैं। छात्राओं ने मांग रखी कि यह फीस एक हजार रुपये की जाएं। फीस बढ़ाए जाने से उनकी पढ़ाई पर संकट सा आ गया है। दावा किया परिजन पढ़ाई छुड़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें छात्रवृत्ति भी नहीं दी जाती है। केवल एससी छात्राओं को ही छात्रवृत्ति मिलती है। इसके बावजूद उनपर भारी भरकम फीस भी थोप दी गई है। सभी विद्यार्थियों की फीस और पढ़ाई संबंधी खर्च सामान्य होना चाहिए। इस मौके पर छात्रा समरीन, इलमा, तनु, तमन्ना, सानिया, शिवानी, शिखा, नेहा, प्रियंका, शीजा, मुस्कान, प्रिया, सना परवीन, प्रीति आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पढ़ेगी बेटी तो कैसे बढ़ेगी बेटी
छात्राओं ने कहा कि अगर इतनी-इतनी फीस बढ़ाई जाएगी तो बेटियां कैसे पढ़ पाएंगी। अगर बेटियां नहीं पढ़ेंगी तो कैसे बढ़ेंगी। वार्षिक फीस 11 हजार देने के बाद परीक्षा और प्रैक्टिकल फीस अलग से ली जाती है, जिसे उनके परिजन देने में असमर्थ रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed