फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl of Muzaffarnagar died under suspicious circumstances in Prayagraj and her lover has accused of murder

UP: युवती की प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप, दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा

Wed, 18 Oct 2023 05:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Oct 2023 05:03 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर से गायब हुई युवती की प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक युवती के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Girl of Muzaffarnagar died under suspicious circumstances in Prayagraj and her lover has accused of murder
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मीरापुर कस्बे से संदिग्ध हालात में गायब हुई युवती की प्रयागराज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया कि युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन युवती की तलाश कर रहे थे।  

विज्ञापन


मीरापुर के मोहल्ला कोटला निवासी युवती और कस्बे के मोहल्ला लाडो वाला कुआं निवासी विपिन संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। पीड़िता की मां ने आरोपी विपिन के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान मंगलवार को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज में मौत हो गई। आरोपी ने युवती की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

बुधवार को मीरापुर थाने की पुलिस मृतका के शव और आरोपी को लेकर कस्बे में पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी बताया गया कि आरोपी कोर्ट मैरिज करने के लिए युवती को लेकर प्रयागराज गया था, जहां पर संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

पहले जेल जा चुका आरोपी
आरोपी विपिन मीरापुर में गिफ्ट सेंटर का संचालक है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह शराब की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है। एसओ रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed