{"_id":"61004b2d8ebc3e090829ae0f","slug":"girl-missing-with-lakhs-of-cash-and-jewelery-muzaffarnagar-news-mrt5493203179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी से एक महीने पहले लाखों रुपये और जेवरात लेकर गुम हुई युवती, जानें आखिर क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी से एक महीने पहले लाखों रुपये और जेवरात लेकर गुम हुई युवती, जानें आखिर क्या है माजरा
Wed, 28 Jul 2021 09:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:06 AM IST
सार
शादी से एक महीने पहले युवती लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लेकर गुम हो गई। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती शादी से एक माह पहले ही घर से पांच लाख की नकदी व जेवरात लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती की शादी तय हो गई थी और एक माह बाद बरात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही वह लापता हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार युवती अपनी शादी की तैयारियों के लिए घर में रखी गई पांच लाख की नकदी के साथ ही लाखों रुपये की कीमत के जेवरात भी साथ ले गई है। तलाश करने पर पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाला युवक लापता युवती के साथ जाते देखा गया था। युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह भी उसी दिन से लापता पाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपी युवक पर ही युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।