{"_id":"5fbea4208ebc3edc1f664e46","slug":"girl-missing-five-days-before-marriage-muzaffarnagar-news-mrt5126718120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक लापता हुई युवती और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक लापता हुई युवती और फिर...
Thu, 26 Nov 2020 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अगवा युवती व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की 30 नवंबर को शादी होनी थी, जिसके चलते उसके परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर में शादी में शामिल होने के लिए नाते-रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। इसी दौरान बुधवार सुबह उक्त युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक भी युवती का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
वहीं देर रात युवती के परिजन थाने पहुंचे और एसओ धर्मेंद्र सिंह से मिलकर दो युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों ने सामाजिक बदनामी का हवाला देते हुए शादी से पहले अगवा युवती को बरामद करने की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जमीन के विवाद में हमला, पूर्व विधायक की पुत्रवधू समेत चौकी इंचार्ज पर पथराव, कई घायल
एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों रविंद्र व शिवकुमार के खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/