फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Attack and stone pelting of former MLA's wife and inspector in land dispute at Baghpat

यूपी: जमीन के विवाद में हमला, पूर्व विधायक की पुत्रवधू समेत चौकी इंचार्ज पर पथराव, कई घायल

Wed, 25 Nov 2020 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Nov 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
UP News: Attack and stone pelting of former MLA's wife and inspector in land dispute at Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के निवाड़ा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। पूर्व प्रधान गजे कश्यप के बेटे अर्जुन कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व विधायक चंदर सिंह की पुत्रवधू, दो पोत्रों और निवाड़ा चौकी इंचार्ज पर पथराव कर दिया। हमलावर पुलिस के सामने ही फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। पूर्व प्रधान के बेटे और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अर्जुन कश्यप अवैध खनन के मामले में भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन


निवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान गजे कश्यप के पुत्र अर्जुन कश्यप ने पूर्व विधायक चंदर सिंह के बेटे ऋषिपाल सिंह का प्लॉट खरीदा था। कुछ दिन बाद ऋषिपाल की मौत हो गई। अर्जुन कश्यप ने कई दिन पहले प्लॉट और उसके आसपास की जमीन पर कब्जा करना शुरू किया। ऋषिपाल की पत्नी सुनीता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके हिस्से की जमीन पर भी गलत कब्जा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार शाम के समय दोनों पक्ष विवादित जमीन पर पहुंच गए, इस दौरान निवाड़ा चौकी प्रभारी सुभाष भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि अर्जुन कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया। हमले में सुनीता, उसके बेटे देव, विनीत और निवाड़ा चौकी इंचार्ज सुभाष घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है मामला

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। निवाड़ा चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने अर्जुन कश्यप और अन्य 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed