फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl fell from three floors, brother caught

जाको राखे साईया मार सके ना कोय

Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl fell from three floors, brother caught
मोरना क्षेत्र में हादसे में बेहोश हुई गांव दौलतपुर की बच्ची। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जाको राखे साईया मार सके ना कोय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। ‘जाको राखे साइंया मार सके ना कोए’ यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई, जब लगभग 2 वर्षीय बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस दौरान उसके 11 वर्ष के भाई ने उसे गोदी में लपक लिया, जिसमें बच्ची के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। लेकिन बच्ची की जान बच गई।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अब्दुसमी की 21 माह की पुत्री मारिया घर में खेल रही थी। तभी परिजनों की निगाह बचा कर खेलते खेलते वह तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई। बालिका का 11 वर्षीय भाई उसे खेलते हुए देख रहा था। जैसे ही बालिका तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वह छत की रेलिंग पर चढ़ गई और नीचे गिरने लगी यह देख उसके 11 वर्षीय भाई अहताशाम ने तुरंत बांहे फैला कर उसे लपक लिया। जैसे ही परिजनों की निगाह इस हादसे पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई और उन्होंने दौड़कर दोनों बच्चों को उठाया और चिकित्सक के पास ले गए । चिकित्सक ने जांच करने के बाद बताया कि बालिका के हाथ में फ्रैक्चर है। बाकी उसे कोई भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं भाई पूरी तरह सुरक्षित है। बच्ची के भाई की हिम्मत और समझदारी की सभी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed