फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl commits suicide by hanging

मुजफ्फरनगर: सगे मामा ने किया दुष्कर्म, चार साल तक चुप रही फिर फांसी के फंदे पर झूली युवती

Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव एक निवासी युवती ने शनिवार शाम घेर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवती के साथ करीब चार साल पूर्व सगे मामा द्वारा दौराला क्षेत्र में दुष्कर्म किया गया था, जिसे लेकर वह तभी से तनाव में थी। पुलिस ने दुष्कर्म की जानकारी होने से इंकार करते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण गांव में ही परचून की दुकान करता है। शनिवार शाम उसकी पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी। शाम को वह चारा लेकर घेर में पहुंची तो वहां उसकी बेटी (21) का शव कमरे में बांस पर लगे फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर कुलदीप सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि करीब चार साल पूर्व युवती मेरठ के दौराला क्षेत्र में स्थित ननिहाल गई थी, जहां सगे मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। रिश्तेदारी का मामला होने से दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, जिसके चलते घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर के आरोपी कुख्यात ने आधी रात में खुद को दी खौफनाक मौत, मरने से पहले की थी ये इच्छा पूरी

परिजनों का दावा है कि तभी से वह तनाव में रहने लगी थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। युवती के एक हाथ पर दुष्कर्म करने वाले मामा का नाम लिखे जाने की चर्चाएं रहीं, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

इन्होंने कहा 
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों का कहना है कि युवती के साथ करीब चार साल पूर्व दुष्कर्म हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। कई बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है, जिसके बाद जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed