फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl and woman died in Kawal due to fever

कवाल में बालिका और महिला की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl and woman died in Kawal due to fever
बुखार से कवाल में बालिका और महिला की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ जानसठ। बारिश के मौसम में बुखार कहर बरपाने लगा है। जानसठ के गांव कवाल में बालिका और महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। गांव में अन्य ग्रामीण भी बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। बालिका और महिला की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जिला चिकित्सालय में भी रोजाना 150 से अधिक मरीज बुखार के आ रहे हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 22 मरीज भर्ती है। घर-घर चलाए गए सर्वे अभियान में भी 327 ग्रामीण बुखार से पीड़ित मिले हैं। अभी पूरी रिपोर्ट आना बाकी है, जिसमें मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में बृहस्पतिवार को बुखार से दस साल की बालिका और एक महिला की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुनील की बेटी पारुल कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका प्राइवेट डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के ही प्रवीण की पत्नी लक्ष्मी की भी बुखार से मौत हो गई। वह भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित है, जो कि प्राइवेट डॉक्टरों के यहां उपचार करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। जिला चिकित्सालय में रोजाना 1200 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है, जिनमें से डेढ़ सौ से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। घर-घर किए गए सर्वे में भी सबसे अधिक बुखार के ही मरीज पाए गए हैं। अभी तक 327 मरीज बुखार के मिल चुके हैं। शहर से लेकर गांव तक प्राईवेट डॉक्टरों के यहां भी बुखार पीड़ितों का तांता लगा है। वायरल बुखार, टायफायड का ज्यादा प्रकोप है। इनके साथ मलेरिया ने भी पैर पसारना शुरु कर दिया है। बीते आठ दिनों में ही जनपद में मलेरिया के चार मरीज मिल चुके है।

कवाल में टीम भेजी जाएगी
कवाल गांव में बालिका और महिला की मौत बुखार से होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। जानसठ सीएचसी प्रभारी को टीम लेकर गांव में जाकर जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की केस हिस्ट्री की भी जांच कराई जाएगी। परिजनों की ब्लड स्लाइड बनाने और घर-घर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए है।
डॉ. एमएस फौजदार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed