फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl accuses family of forcing her to marry, video goes viral

Muzaffarnagar News: युवती का परिजनों पर जबरन शादी कराने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 26 Apr 2025 05:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Girl accuses family of forcing her to marry, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने परिजनों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुढ़ाना महिला थाने से पहुंची पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।



रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी जान को खतरा बताते हुए अपने परिजनों पर जबरन शादी करने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। वीडियो में युवती परिजनों पर जबरन एक ऐसे व्यक्ति से शादी कराए जाने का आरोप लगाती दिख रही है, जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है। उस पर दहेज का मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन

उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुढ़ाना महिला थाना और रतनपुरी थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर उक्त युवती को बुढ़ाना महिला थाना भेजा। देर रात पुलिस ने बालिग युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed