फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girder theft revealed, three accused arrested

Muzaffarnagar News: गर्डर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Girder theft revealed, three accused arrested
- कब्जे से केंटर, चोरी के गाटर, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली पुलिस ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से लोहे के गर्डर चोरी का खुलासा करते हुए हाथरस के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयोग किया गया कैंटर, लोहे के 37 गर्डर, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया।
गांव खेड़ामस्तान निवासी पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक की मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना फुगाना के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। चार नवंबर की रात चोरों ने दुकान से बड़ी संख्या में लोहे के गर्डर चोरी कर लिए थे। इन गर्डर को कैंटर में लादकर ले जाया गया था। पांच नवंबर को दुकान मालिक सोमपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फगाना सुदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे एक कैंटर का पीछा कर रोक लिया। कैंटर में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों में सुनील, सोनू व लक्ष्मीनारायण हाथरस जनपद के रूहेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। राजू नामक एक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि यह चारों पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक की दुकान से चोरी किए गए गर्डर को बेचने की फिराक में जनपद शामली और मुजफ्फरनगर में घूम रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed