{"_id":"5f1f1cac8ebc3e636a0b3f0c","slug":"gic-grounds-will-become-picnic-spots-muzaffarnagar-news-mrt49337725","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी मैदान बनेगा पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी मैदान बनेगा पिकनिक स्पॉट
विज्ञापन
राजकीय कालजे के मैदान के सुंदरीकरण का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी का मैदान पिकनिक स्पॉट बनेगा
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पिकनिक स्पॉट का शिलान्यास किया। इसमें ओपन थिएटर, मड हाउस, ज्योतिर्लिंग, किड्स जोन, लॉन, वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 20 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। पार्क को तैयार करने के लिए एक साल की समय सीमा है। विकास प्राधिकरण का दावा है कि वह नौ माह में कार्य पूरा कर देगा।
जीआईसी के मैदान में पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ पार्क का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि शहर में कोई पिकनिक स्पॉट नहीं था, जहां शाम के समय लोग परिवार के साथ घूमने के लिए जा सके। इस पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहर के साथ जिले की जनता के लिए पिकनिक का यह एक अच्छा स्थान बनेगा। पिकनिक स्पॉट में वॉकिंग ट्रैक, मड हाउस और ज्योतिर्लिंग आम जनता के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह एक ऐसा स्थान बनेगा, जहां लोग अपने परिवार के साथ सुबह-शाम घूमने आ सकेंगे। आम जनता के बैठने के लिए स्पेशल व्यवस्था रहेगी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विकास प्राधिकरण के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शहीद स्मारक, पार्क का सुंदरीकरण किया जा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए किड्स जोन अलग से बनाया जा रहा है। इस अवसर पर एमडीए सचिव महेंद्र सिंह, एडीएम अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, विजेंदर बेनीवाल, प्रवीण चौधरी, हरीश राठी, वीरेंद्र कुमार, अनूप सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।