फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gharuni construction work started in one hundred villages of the district

जिले के 100 गांवों में घरौनी बनाने का काम शुरू

Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gharuni construction work started in one hundred villages of the district
मुजफ्फरनगर के रामपुर में ड्रोन से घरौनी बनाने के काम में लगे राजस्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले के एक सौ गांवों में घरौनी बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमीन की खतौनी की तरह अब घर की घरौनी भी तैयार हो रही है। जिले में इसके लिए सबसे पहले 100 गांवों का लक्ष्य रखा गया है। इन गांवों के लेखपाल डाटा तैयार करने में लगे है। ड्रोन कैमरा प्रतिदिन पांच गांवों का नक्शा तैयार करेगा। जिले में कुल 612 गांवों में घरौनी बनेगी। घरौनी को अंतिम रूप देने से पहले गांव की खुली बैठक में सभी को उनकी घरौनी के बारे में बताया जाएगा।

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा खतौनी की तर्ज पर घरौनी बनाने का काम कराया जा रहा है। घरौनी बनाने में केवल गांव की आबादी की जमीन को शामिल किया जाएगा। घरौनी में प्रत्येक ग्रामीण के मकान, चौहद्दी आदि को डेटाबेस किया जाएगा। खतौनी में जो आबादी के नाम दर्ज है घरौनी में केवल उसे ही लिया जाएगा। लेखपाल गांव के सभी परिवारों का डेटा ऑनलाइन करने के साथ ही ड्रोन से नक्शे के लिए गांव की सीमा पर चूना डलवाएंगे, तभी ड्रोन नक्शा बनाएगा। ड्रोन ऊपर से जो मैप लेगा लेखपाल उसमें गांव वालों के नाम अंकित करेंगे, मंदिर और सड़क आदि का विवरण भी देंगे। इसे सर्वे ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा, वहां से प्रारूप सात तैयार होकर आएगा। इसका मिलान लेखपाल करेंगे। इसके बाद गांव में खुली बैठक होगी और सभी को नक्शा और रिकार्ड दिखाया जाएगा। जिन लोगों की आपत्ति आएगी उनको अलग कर बाकी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अंत में एसडीएम के पोर्टल पर प्रारूप दस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed