{"_id":"57f14d844f1c1bb865574ca0","slug":"gharon-mein-ghuskar-lootpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुसकर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के क्षेत्र के गांव रूमालपुरी और कैलापुर में बदमाशों ने तीन घरों में तमंचे के बल पर लूटपाट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन वे हाथ नहीं आए।
रूमालपुरी निवासी रोहताश अपनी पत्नी विमला और बच्चो के साथ अपने मकान में सो रहा था। रात में उसके मकान में दो बदमाश घुस गए और तमंचों के बल पर आतंकित कर उसकी पत्नी विमला के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी के जेवर, और 3500 रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश घर से एक संदूक भी ले गए जो बाद में पास के जंगल में पड़ा मिला।
घटना के बाद बदमाशों ने कैलापुर निवासी कमल के घर में घुसकर उसकी पत्नी प्रदीपा के कान के कुंडल, नगदी तथा पड़ोसी राजू के मकान में घुसकर उसकी पत्नी पिंकी के कान के कुंडल और नगदी लूट कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई बदमाश भी नहीं पकडा जा सका।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के दक्षिणी खालापार निवासी जान मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब चल रही है। 30 सितंबर की शाम वह घर पर अकेली थी। शाम करीब सात बजे मेरठ के इंचौली के लावड़ निवासी उसका साला अपने एक साथी के साथ घर पर आया। आरोपी ने घर में रखे 77 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए।