{"_id":"649198177b5e3a365c0017bb","slug":"get-relief-if-the-scope-of-investigation-in-the-district-hospital-increases-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2105-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में जांच का दायरा बढ़े तो मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में जांच का दायरा बढ़े तो मिले राहत
विज्ञापन
मशीन के अभाव में थायराइड, विटामिन डी 2, बी-12, बी सहित कई जांच नहीं होती सरकारी अस्पताल
सुविधाओं के अभाव में मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में हार्मोन से जुड़ी जांच की सुविधा नहीं है। सुविधाओं के अभाव में मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता है। मशीनें नहीं होने की वजह से कई तरह की जांच नहीं हो पाती है।
सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में कई तरह की जांच की जाती है। मगर, बात थायराइड या हार्मोन से जुडी जांच की करे, तो इनके लिए मरीजों को प्राइवेट लैब ही जाना पड़ता है। जिला चिकित्सालय में मशीन के अभाव में थायराइड, विटामिन डी 2, बी-12, बी, पीटीआई एनआर, एफटी 3, एफटी 4 और प्रोलैक्टिन समेत अन्य जांच नहीं हो पाती है। जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में रोजाना 2500 के करीब जांच की जाती है।
इन जांच की सुविधा उपलब्ध
सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में एलएफटी, केएफटी, सीबीसी लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, सीआरपी, कैल्शियम, सोडियम, पॉटेशियम, ईएसआर, मलेरिया, शुगर, एचआईवी, एचसीवी आदि जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अभी कुछ जांच नहीं हो पा रही है। अभी पैथोलॉजी लैब में जगह भी नहीं है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भी भेजा गया है। - डॉ. राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय