फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Get parents' accounts soon: BSA

अभिभावकों के खाते शीघ्र प्राप्त करें: बीएसए

Thu, 11 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Get parents' accounts soon: BSA
अभिभावकों के खाते शीघ्र प्राप्त करें : बीएसए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अभिभावकों के बैंक खाते शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मिड-डे मील का राशन वितरण कराने के लिए भी कोटेदारों से संपर्क करने को कहा है। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल एवं कायाकल्प के कार्यों को शीघ्रता से कराने को कहा।

बृहस्पतिवार को बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों से यूनिफार्म का क्रय आदेश जारी नहीं किया गया है, वे एक सप्ताह के भीतर जारी कर दें। कायाकल्प के तहत चल रहे सभी कार्यों को हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी एडीओ पंचायत से संपर्क कर कार्य पूर्ण कराएं। मुख्य अध्यापकों को भी ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर कार्य शीघ्रता से कराने के लिए कहें। मानव संपदा एप पर फीडिंग का कार्य 14 जून तक पूरा करना है। मिड-डे मील का राशन छात्र-छात्राओं को दिया जाना है। इसके लिए राशन डीलरों से संपर्क कर लें। मिड डे मील की कनवर्जन कास्ट अभिभावकों के बैंक खातों में जानी हैं, इसलिए उनके बैंक खाते की डिटेल शीघ्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed