फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaurav Tikait, youth national president of BKU in Mansoorpur

महापंचायत में उमड़ेगा किसानों का सैलाब :- गौरव टिकैत

Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Tikait, youth national president of BKU in Mansoorpur
मंसूरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू के गौरव टिकैत। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने मंसूरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में देशभर से किसानों का सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गौरव टिकैत ने सोमवार को शुगर मिल मंसूरपुर में रालोद नेता विकास बालियान के आवास परिसर में किसान महापंचायत की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में किसान भाग लेंगे। किसानों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। मुजफ्फरनगर में भी बाहर से आने वाले किसानों के लिए खाने की व्यवस्था रहेगी तथा गांव गांव से किसान खाना बनवा कर लाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोपी किसान के मान सम्मान का प्रतीक है। मंसूरपुर क्षेत्र से भी भारी संख्या में किसान महापंचायत में भाग लेंगे। विकास बालियान तथा राजीव तोमर ने कहा कि वे पंचायत में किसानों के लिए खाने के पैकेट बनवा कर लेकर जाएंगे। इसके बाद गौरव टिकैत ने गांव दौलतपुर में स्वर्गीय यशस्वी बालियान की स्मृति में आयोजित युवा दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर जगपाल जोहरा, सुशील राठी पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भूपेंद्र राठी, राजेश्वर आर्य, विनोद बालियान, अमरपाल सिंह, कुलभूषण, आनंद डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed