{"_id":"66258baa2f7d19b5cc0c6374","slug":"gastro-fever-and-vomiting-diarrhea-patients-increased-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-120913-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गैस्ट्रो, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गैस्ट्रो, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2378 मरीजों ने परामर्श लिया। इस दौरान सबसे अधिक मरीज गैस्ट्रो, बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे।
हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को जांच कर दवा वितरित की गई। मरीजों को स्वस्थ रहने के साथ-साथ उनके खान-पान और रहन-सहन को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने उचित परामर्श देकर सभी को दवा वितरित की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले के 43 पीएचसी पर हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में इस बार 23 सौ से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें 890 पुरुष, 845 महिलाएं और 643 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान गैस्ट्रो के 415, बुखार और अन्य बीमारियों के 581 और त्वचा के 360 मरीजों ने उपचार कराया। सभी पीएचसी पर 59 चिकित्सक और 159 पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।