फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gas stove for 5 million women: Bhupendra

पांच करोड़ महिलाओं को मिले गैस चूल्हे : भूपेंद्र

Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gas stove for 5 million women: Bhupendra
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी आदमी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। पांच करोड़ गरीब महिलाओं को गैस चूल्हा और 35 लाख परिवारों को मकान दिया जाना बड़ा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक गंगा किनारे के 31 जिले खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे।       
विज्ञापन


रविवार को टाउनहाल के मैदान में भाजपा के सबका साथ- सबका विकास सम्मेलन में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि दो अक्तूबर 2018 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा। केंद्र की तीन साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 35 लाख परिवारों को मकान दिया गया है। 2022 तक हर परिवार के पास अपना मकान होगा। उज्ज्वला योजना में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को फ्री में गैस चूल्हा दिया गया है।
विज्ञापन


बेटे-बेटियों में असमानता दूर करने के लिए पढे़ बेटियां-बढ़े बेटियां कार्यक्रम चलाया गया है। तीन सौ नदियों को जीवित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नमामि गंगे में गंगा माता को प्रदूषण मुक्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जब मोदी जी ने सत्ता संभाली देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना में इन सभी गांवों में बिजली पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनधन, मुद्रा, फसल बीमा, आम आदमी बीमा, स्वच्छता अभियान ने हर किसी पर छाप छोड़ी है। सामाजिक असंतुलन को दूर किया जा रहा है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। 

सम्मेलन में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि तीन साल में पीएम मोदी पर कोई उंगली नहीं उठा सका है। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि मेरा विधायक बनना यह साबित करता है कि बीजेपी में सभी का बराबर सम्मान है।  

चरथावल विधायक विजय कश्यप ने कहा कि मोदी के कार्यशैली के कारण ही आज दुनिया में देश को अलग पहचान मिली। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक
और शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता विधायक और सांसद बनता है। केंद्र सरकार ने हर जाति के गरीब के लिए काम किया है।  


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने अध्यक्षता और शरद शर्मा एवं सुनील सिंघल ने संचालन किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सुरेंद्रदेव शर्मा, सतेंद्र सिसौदिया, जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर,  रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा, जयदेव बालियान, दीपा कौशिक, वैभव त्यागी, राहुल पुंडीर, सुनील तायल, प्रवीण राणा, सुनीता मलिक, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, जिला मंत्री सुशील त्यागी, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, श्रीकांत त्यागी, सरिता गौड, तेजपाल सैनी, देशबंधु तोमर, विनीत कात्यान, विकास सैनी, प्रवीण शर्मा, प्रमोद अट्टा, गीता जैन एनबीसी के 
एमएस चावला, आरएच गुप्ता आदि मौजूद रहे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed