{"_id":"650f43240c0b9ecd640089b7","slug":"gas-made-from-grass-vegetables-and-cow-dung-reached-the-kitchen-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-8134-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रसोई तक पहुंची घास, सब्जियों, गोबर से बनी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रसोई तक पहुंची घास, सब्जियों, गोबर से बनी गैस
विज्ञापन
खेड़ी विरान में बायो गैस प्लांट में निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
मुजफ्फरनगर। जिले के गांव बडसू और खेड़ी विरान के बायो ऊर्जा सीबीजी प्लांट में प्रतिदिन दस टन रसोई गैस तैयार हो रही है। यह गैस इंडियन ऑयल के माध्यम से वाहनों और आईजीएल के माध्यम से हमारी रसोई में पहुंचनी शुरू हो गई है। दोनों जगह गैस का उत्पादन एग्रीकल्चर वेस्ट, खराब सब्जियों, गोबर, मैली, पराल आदि से हो रहा है।
जैव ऊर्जा नीति के तहत जिले की प्रत्येक तहसील में एक बायो ऊर्जा सीबीजी प्लांट स्वीकृत हुआ है। खतौली तहसील के गांव बडसू में गांव के किसान की बेटी डॉ. डोली सैनी ने गिरवर एंड संस बायो एनर्जी प्लांट लगाया है। इस प्लांट की क्षमता 5.6 टन है। यह प्लांट 48 बीघा जमीन में लगाया गया है। इस प्लांट में रसोई गैस का उत्पादन शुरू हो चुका है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और गेल कंपनी गैस की खरीद कर रही है।
गांव खेड़ी विरान बायो स्पार्क एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लांट लगाया गया है। यह प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। यहां प्रतिदिन चार टन बायो गैस का उत्पादन हो रहा है। यह गैस इंडियन ऑयल ने खरीद ली है। प्लांट से पेट्रोल पंप तक लाइन बिछाकर आपूर्ति की जा रही है। यह प्लांट आठ बीघा जमीन में लगाया गया है। इसी के साथ बुढ़ाना के गांव बहरामगढ़ में दस टन प्रतिदिन उत्पादन का प्लांट ग्रीन हाउस बायो एनर्जी के नाम से तैयार हो रहा है। यह प्लांट 26 बीघा जमीन पर बनाया जा रहा है। दो माह में इसके चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
- 73 रुपये किलो खरीद रही कंपनी
बडसू में बायो ऊर्जा प्लांट का संचालन कर रही डॉ. डोली सैनी का कहना है कि हम आईजीएल और गेल कंपनी को 73 रुपये किलो में गैस बेच रहे हैं। हम अपने निजी वाहनों से ही गैस कंपनी को भेज रहे हैं। सरकार की योजना में पूरे प्रदेश में सबसे पहले हमारा प्लांट प्रारंभ हुआ है। 25 करोड़ प्लांट पर खर्च आया है। जमीन हमारी अपनी है।
- दो प्लांट चालू, तीसरा हो रहा तैयार
जिले में नेडा के परियोजना अधिकारी भजन सिंह ने बताया कि जो प्लांट भारत सरकार की जैव ऊर्जा नीति में लगाए गए हैं इन सभी को सरकार की तरफ से 75 लाख रुपये टन के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी। जिले में इंडियन ऑयल और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड सीधे गैस खरीद रहे हैं। बायो गैस वेस्ट मैटीरियल से ही बन रही है। दो प्लांट चालू हो गए हैं, तीसरा तैयार हो रहा है।