{"_id":"673242113647fc40990c77f8","slug":"garbage-collection-stopped-due-to-non-payment-of-kanwad-work-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-133729-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ के कार्य का भुगतान नहीं करने पर रोका कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ के कार्य का भुगतान नहीं करने पर रोका कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही कंपनी के वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान किए काम का पैसा न मिलने की बात कहते हुए घरों से कूड़ा एकत्र नहीं किया। मानदेय के लिए कंपनी अधिकारियों का घेराव किया। वाहन चालकों की हड़ताल से शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए।
पालिका ने शहर के वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघर से कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण करने के लिए एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। कंपनी शहर को तीन जोन में बांटकर कार्य कर रही है। इसके लिए करीब 350 कर्मचारी प्राइमरी और सेकेंड्री कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए गए हैं। सोमवार को कंपनी के साथ काम कर रहे सैंकड़ों कर्मचारियों ने वाहन खड़े करते हुए हड़ताल कर दी। भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में बनाए गए कंपनी के मुख्य कार्यालय जाकर परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व अन्य अधिकारियों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कंपनी के साथ काम कर रहे सफाई कर्मचारी मुकुल कुमार और उनके साथ प्रदर्शन में शामिल रहे।
कर्मचारी जितेन्द्र, अश्वनी, नरेश कुमार, आशीष, बलराम, चरण दास, देवेन्द्र, अंकुर राणा, शंकर विरेश और अमित कुमार ने बताया कि कंपनी ने कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ कर्मचारियों को लगाया था।
विज्ञापन
इसके लिए अतिरिक्त भुगतान दिए जाने का वादा किया गया था। कर्मचारियों ने 24 घंटे कांवड़ यात्रा में ड्यूटी की, लेकिन आज तक भी कंपनी की ओर से उनका भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से पीएफ और ईएसआई का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। वेतन भी तय समयावधि में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।