फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganpati Bappa will stay in homes

घरों में ही विराजेगे गणपति बप्पा

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will stay in homes
घरों में ही विराजेंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के चलते इस बार गणेश चतुर्थी पर्व भी सादगी के साथ घरों में ही मनाया जाएगा। शनिवार को गणपति बप्पा घरों में ही विराजमान होंगे। मंदिरों और अन्य स्थानों पर पंडाल लगा कर हर साल बड़े स्तर पर होने वाले गणेश महोत्सव नहीं होंगे। कोई शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।
विघ्न विनाशक गणपति बप्पा का पर्व गणेश चतुर्थी शनिवार 22 अगस्त को है। प्रति वर्ष यह पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बड़े स्तर मनाया जाता था। नई मंडी के गणपतिधाम में बड़ा आयोजन होता था। गजानन की शहर में भव्य शोभायात्रा निकलती थी, जो चौबीस घंटे में अपनी यात्रा पूरे नगर की परिक्रमा करके पूरी होती थी। सनातन धर्म सभा भवन, टाउनहाल के मैदान समेत अन्य स्थानों पर गणेश महोत्सव विशाल स्तर पर मनाए जाते थे। मगर, इस बार कोविड-19 के चलते बड़े स्तर पर कोई आयोजन नहीं होंगे। घरों में ही गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। मंदिरों में गणेश उत्सव होंगे, मगर सूक्ष्म रुप से आयोजन होंगे। मंदिरों में सजा कर छोटी मूर्तियां से पूजा की जाएगी। गणपतिधाम समिति के पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने बताया कि पूजा अर्चना रोजाना होगी, मगर बड़ा आयोजन और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। गणेश महोत्सव कराने वाले पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि इस बार सनातन धर्म सभा भवन में गणेश उत्सव नहीं मनाया जाएगा, घर पर ही पूजा पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहर्रम आज से, नहीं निकलेंगे जुलूस
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार यानि आज से मुहर्रम शुरू हो रहे हैं। इस बार कोरोना के चलते प्रशासन ने जुलूस निकालने और मजलिस करने पर पाबंदी लगा दी है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक लेकर उन्हें मुहर्रम पर शासन की ओर से जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि कोरोना से बचाव जरूरी है। इसलिए मुहर्रम पर कोई जुलूस नहीं निकलेगा। साथ ही इमामबाड़ों में होने वाली मजलिस भी नहीं होगी। इस दौरान लोगों ने पांच-छह लोगों के साथ मजलिस करने की इजाजत मांगी, तो डीएम ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देश का पालन कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, शहर काजी तनवीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार, गौहर सिददीकी, नसीम काजमी, नदीम जाफर जैदी, हैदर जैदी, अली जैदी, मौहम्मद रजा जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed