फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganja worth lakhs of rupees brought in a car from Odisha, smuggler arrested

Muzaffarnagar News: ओडिशा से कार में लाया लाखों रुपये का गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth lakhs of rupees brought in a car from Odisha, smuggler arrested
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने कार में ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे तस्कर भोपा के गांव रुड़कली निवासी अब्दुल समद को गिरफ्तार किया। कार से 24 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना भोपा के गांव रुड़कली का रहने वाला है। उसने बताया कि वह महाराष्ट्र, ओडिशा में कपड़े बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

वहां से उसने सस्ते दामों पर गांजा खरीद कर मुजफ्फरनगर लाकर बेचने का काम करना शुरू कर दिया। वह यहां ऊंचे दाम पर गांजा पुड़िया बनाकर बेचता था। वह नशा करने वाले लोगों को घूम-घूमकर गांजा बेचता था। आरोपी के मुजफ्फरनगर में किन लोगों के साथ संपर्क है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से बरामद गांजे की कीमत लगभग साढ़े बारह लाख रुपये है। जिस कार में वह ओडिशा से गांजा लाया था। उस कार को सीज कर दिया है। उसका यह भी कहना है कि वह कभी ट्रेन तो कभी ट्रक में भी गांजा लाता था। इस बार कार में लाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसका चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed