फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster imposed on two vicious people who stole cash from ATM

Muzaffarnagar News: एटीएम से नगदी चुराने वाले दो शातिरों पर गैंगस्टर लगाया

Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gangster imposed on two vicious people who stole cash from ATM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटीएम के कैश डिस्पेंसर में चिमटी लगाकर रुपये चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

22 अक्तूबर को नई मंडी क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक के पास केनरा बैंक के एटीएम, 30 अक्तूबर को भोपा रोड व थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरकुलर रोड पर दो एटीएम से रुपये चोरी किए गए थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों गांव आसपुर, थाना जेठबाग थाना प्रतापगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र राम आसरे व शिबरा मानधाता प्रतापगढ़ निवासी त्रिलोक चंद पुत्र छेदीलाल व एक अन्य बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने मवाना, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, बिजनौर आदि स्थानों पर एटीएम में चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह एटीएम मशीन में भुगतान की नकदी देने वाले स्थान पर चिमटी लगा देते थे जिससे रकम मशीन बाहर नहीं आ पाती थी और खाताधारक के जाने के बाद यह लोग चिमटी हटाकर रकम निकाल लेते थे। यह जानकारी देते मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बाल अपचारी को छोड़कर अन्य गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed