फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster arrested in encounter

मुठभेड़ में गैंगेस्टर का आरोपी पकड़ा

Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gangster arrested in encounter
रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगेस्टर के आरोपी को पकड़ा। - फोटो : KHATAULI
मुठभेड़ में गैंगेस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। पुलिस ने गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में तमंचा व कारतूस बरामद किया।
थानाध्यक्ष रतनपुरी राजेंद्र गिरी ने बताया कि गांव नंगला निवासी अब्दुल रहमान के विरुद्ध थाने पर गोकशी के कई मामले पंजीकृत हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों अब्दुल रहमान के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। तभी से आरोपी गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। रविवार रात पुलिस को अब्दुल रहमान के मंडावली खादर मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में अपने किसी साथी के इंतजार में खड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें उपनिरीक्षक जोगेंद्र पाल सिंह बाल बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने घेर कर अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने और अवैध हथियार रखने के मामले का मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed