फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster Act imposed on two members of a gang who stole cheques from a bank

Muzaffarnagar News: बैंक से चेक चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

Tue, 01 Oct 2024 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act imposed on two members of a gang who stole cheques from a bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बैंक से चेक चोरी कर भुगतान प्राप्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों कुलदीप व प्रशांत के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। चुराए चेक के कंप्यूटर से क्लोन बनाकर बैंक में जमा कर भुगतान लिया जाता था।

सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि नई मंडी के बैंक ऑफ बड़ौदा की गांधी काॅलोनी शाखा के चेक बॉक्स से तीन व सिविल लाइन क्षेत्र के एक बैंक से दो चेक चोरी हुए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की जांच पड़ताल में छह आरोपी बुलंदशहर केे गांव ककौड़ निवासी कुलदीप, कासगंज के धूमरी रोड पटियाली निवासी प्रशांत व हरीओम व अंकित, फरीदाबाद के वल्लभगढ़ निवासी दीपक सैनी, कानपुर के खंडवार नोबस्ता सचान विहार निवासी राजीव प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन लाख से ज्यादा रुपये बरामद हुए थे। कुलदीप व प्रशांत के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि अन्य चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही यह कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं। आरोपियोंं के खिलाफ इसी अपराध में शामली, सहारनपुर, बागपत, बरेली, गाजियाबाद आदि जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि प्रशांत कंप्यूटर की जानकारी रखता है। वह चुराए चेक के क्लोन बनाता था। आरोपियों की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाकर उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed