{"_id":"04958578-ab29-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-with-dalit-woman-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला से गैंगरेप, पीड़िता को पुलिस ने भगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित महिला से गैंगरेप, पीड़िता को पुलिस ने भगाया
जानसठ(मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित महिला को आतंकित कर चार लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी दलित महिला ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता था।
आरोप है कि शुक्रवार की सुबह जब पीड़िता का पति मजदूरी के लिए घर से बाहर चला गया था तब आरोपी अपने तीन साथियों को साथ लेकर रात करीब दस बजे उसके घर पर पहुंचा।
विज्ञापन
इन चारों आरोपियों ने तमंचों के बल पर धमका कर पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुराचार किया। शनिवार की सुबह पीड़ित महिला अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने थाने पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उनको थाने से भगा दिया।
पीड़ित महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।