फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape in Muzaffarnagar, Video Viral

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in Muzaffarnagar, Video Viral
रेप।
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गई किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के पांच युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करते हुए उसकी मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। बाद में उक्त अश्लील क्लिप को वायरल कर दिया गया, जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी के परिजनों को हुई। मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन 21 फरवरी की शाम खेतों पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के पांच युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और ईख के खेत में ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देते हुए सामूहिक दुष्कर्म की मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई गई, जिसके बाद किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की धमकी से भयभीत किशोरी ने किसी से घटना का जिक्र तक नहीं किया, जिससे उनकी करतूत दबी की दबी रह गई। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की मोबाइल से बनाई गई वीडियो क्लिप गांव में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने पांचों आरोपियों दानिश पुत्र मोहम्मद उमर, उमामा पुत्र तनवीर, फरीद पुत्र आकिल, माज पुत्र मुबस्सिर और सबूर पुत्र गजनफर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इनमें से तीन युवकों उमामा पुत्र तनवीर, फरीद पुत्र आकिल व सबूर पुत्र गजनफर को पुलिस ने रविवार देर शाम ताबड़तोड़ दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उमामा के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं, दोनों अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद उमर, उमामा पुत्र तनवीर, फरीद पुत्र आकिल, माज पुत्र मुबस्सिर और सबूर पुत्र गजनफर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उधर, सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed