फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangnhr kernel car

तेज रफ्तार कार गंगनहर में समाई, कारोबारी की मौत 

Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gangnhr kernel car
गंगनहर में गिरी कारोबारी की कार को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर बात करते हुए कार चलाना कारोबारी के लिए जानलेवा साबित हुआ। मेरठ जाते समय कारोबारी की तेज रफ्तार आई-20 कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। कारोबारी कार सहित नहर में डूब गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनों और ग्रामीणों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कार को गंगनहर से बाहर निकाला, जिसमें कारोबारी का शव था। सूचना पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना भोपा के गांव छछरौली निवासी हरबीर राठी कुछ वर्ष पूर्व गांव छोड़कर मुजफ्फरनगर की आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ आकर रहने लगे थे। चौधरी हरबीर राठी का इकलौता बेटा संदीप राठी (48) रोड़ी और डस्ट की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संदीप राठी मंगलवार सुबह अकेले अपनी आई-20 कार से पहले अपने चालक थाना सिखेड़ा के गांव नंगला पहुंचा। उसने नंगला में चालक को खर्चे के पैसे दिए और वहां से गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से होते हुए मेरठ के लिए चला। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही संदीप राठी कार लेकर गांव बुआड़ा के सामने पहुंचा तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि गंगनहर में गिरने के बाद भी कार पानी में काफी दूर तक तैरती रही। इसके बाद कार पानी में समा गई। चालक सहित कार के गंगनहर में डूबने की खबर से अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद ली और दो क्रेनों को बुलवाकर करीब ढाई घंटे के बाद कार और शव को बाहर निकाला। इस दौरान मृतक के परिवार और सगे संबंधी भी मौके पर पहुंच गए थे। शव के बाहर निकलते कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

राहगीरों ने देखा मौत का मंजर 
गंगनहर को गिरते देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने कारोबारी संदीप राठी की मौत का मंजर अपनी आंखों से देखा। गंगनहर में गिरते ही कार पानी के बहाव में करीब 200 मीटर दूर तक मोटरबोट की तरह बहती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहती कार के अंदर से कारोबारी बचाव के लिए छटपटा रहा था। कार में कमर से बेल्ट बंधी थी और कार की खिड़की भी नहीं खुल पाई। प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों के सामने ही कार पानी में समा गई। 

फोन पर कहा, कार नहर में गिर गई
सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि संदीप राठी कार चलाते समय मोबाइल फोन पर अपने ट्रक चालक से बातचीत कर रहा था। चालक से पूछताछ करने पर पता चला है कि जिस चालक से संदीप राठी बातचीत कर रहा था।

उसने अपने मालिक संदीप राठी को फोन पर आखिरी बार यह कहते हुए सुना कि अरे मेरी तो कार गंगनहर में गिर गई। इसके बाद फोन बंद हो गया। इतनी बात सुनकर चालक ने मालिक के परिजनों और उनके दोस्तों को बताया। इसी कारण शव निकलने से पूर्व संदीप के परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जिस कारण शव की शिनाख्त हो सकी।


परिवार का इकलौता चिराग था संदीप राठी
चौधरी हरबीर राठी शामली में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे हैं। मृतक संदीप राठी उनका इकलौता बेटा था। संदीप राठी का भी इकलौता बेटा संकल्प है, जो बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। मृतक अपने पीछे पिता चौधरी हरबीर राठी, माता शकुंतला देवी, पत्नी कल्पना और इकलौते बेटे संकल्प को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। संदीप राठी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed