फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganges above the danger mark

गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंची

Sat, 02 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ganges above the danger mark
शुक्रताल क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से अत्यधिक पानी आने से शुक्रताल गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। गंगा का जलस्तर और भी बढने के आसार बने हुए हैं। जिससे गंगाघाट की चार पैड़ियां व एक प्लेटफार्म भी पानी में डूब गया है। खतरा भांपकर घाट के संतों व पुजारियों ने अपना स्थान बदल दिया है। 
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगा में शनिवार की सुबह से ही अत्यधिक पानी आने लगा था। देखते ही देखते शाम तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 224.60 क्यूसेक से ऊपर बहना लगे था। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगाघाट पर भी पानी चढ़ने लगा है। जिससे गंगाघाट की चार पैड़ियां व एक प्लेटफार्म डूबने से वहां पर रहने वाले संतों व पुजारी भी अपना स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि रविवार शाम तक गंगास्तर का और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed