फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga, Yamuna House team's excellent performance in Kho-Kho competition

Muzaffarnagar News: खो-खो प्रतियोगिता में गंगा, यमुना सदन टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga, Yamuna House team's excellent performance in Kho-Kho competition
-ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में हुई इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर वर्ग के बालक, बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी सदनों के बीच हुई शानदार प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग में गंगा सदन, बालिका वर्ग में यमुना सदन की टीम के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

बालक वर्ग जूनियर में पहला मैच यमुना सदन और कृष्णा सदन के बीच हुआ, जिसमें यमुना सदन विजयी रहा। गंगा और कावेरी सदन के बीच हुए दूसरे मुकाबले में गंगा सदन विजयी रहा था। फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


गंगा और यमुना सदन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में गंगा सदन ने कृष्णा सदन को 10-04 से करारी शिकस्त देते हुए विजय प्राप्त की। छात्र भव्य, कृष्णा, श्यान, उमर ने अपनी-अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालिका वर्ग के प्रथम मुकाबले में यमुना सदन ने कृष्णा सदन को 8-7 अंकों के अंतर से रोमांचक शिकस्त दी। साथ ही फाइनल में अपना स्थान बनाया। दूसरे मैच में गंगा सदन ने 6-5 के अंतर से कावेरी सदन को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में गंगा और यमुना सदन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में यमुना सदन ने 5 अंकों के साथ मुकाबले को जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा उन्नति, असना बतूल, ऋषिका, माही, ऋद्धि, अवनी, प्रभ कीरत ने अपने-अपने सदन की जीत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम संयोजक हैप्पी चौहान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम भी करना चाहिए, जिसके लिए खेल सर्वोत्तम माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन विदिशा, यशिका, गुरवानी, शुभ, गर्व ने किया। इस अवसर पर साहिल वशिष्ठ, पूजा चौधरी, अमित धीमान, रंजीत, स्वाति का विशेष योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed