फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Snan fair from November 5, will end on 9

गंगा स्नान मेला पांच नवंबर से, नौ को होगा समापन

Thu, 13 Oct 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ganga Snan fair from November 5, will end on 9
- शुकतीर्थ कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

- इस बार मेले का बजट रहेगा 33 लाख 65 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ कार्तिक गंगा स्नान मेला के आयोजन को बैठक में सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि पांच से नौ नवंबर तक मेले का आयोजन होगा। उन्होंने मेला ग्राउंड, गंगा घाट, कारगिल स्मारक आदि समस्याओं की जानकारी कर गहन निरीक्षण किया। मेले में उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब के सेवन की रोकथाम को मेले में आने वाले भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य वाहनों की तलाशी होंगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को सीसीटीवी लगेंगे। बैठक में पीडब्ल्यूडी व एमडीए विभाग की अनुपस्थिति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
जिला पंचायत के तत्वावधान में शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता हैं। इसकी तैयारियों को लेकर जिला पंचायत गेस्ट हाउस में बैठक की गई। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि पांच से नौ नवंबर तक मेले का आयोजन होगा, वही मुख्य स्नान आठ नवंबर का रहेगा। इस बार मेला बजट 33 लाख 65000 का है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल ने कहा कि मेले हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। मेले में आने वाले हर श्रद्धालुओं के लिए हम सेवा भाव से तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, डीपीआरओ अनिल कुमार, बीडीओ रामाशीष, डॉक्टर अर्जुन सिंह प्रभारी मोरना, इंजीनियर पवन कुमार, सुरेंद्र, सत्येंद्र चौधरी, शेरबल, जिला पंचायत सदस्य बिल्लू चौधरी, राहुल ठाकुर, अमरकांत, विपिन त्यागी, क्षेत्रीय किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, विनोद शर्मा, महकार सिंह सचिव, एडीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, राणा सिंह, डायरेक्टर नीटू सहरावत, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र
सीओ भोपा रामाशीष यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को लेकर मेले को तीन सेक्टरों में बांटा जाएगा। जिन पर सीसीटीवी सहित वॉच टावर से नजर होगी। दर्जनों चेक प्वॉइंट निर्धारित होंगे। मेले में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पांच मोबाइल टीम अराजक तत्वों पर नजर रखेगी। नगर में भैंसा दौड़ाने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। अश्लील नृत्य, छेड़खानी, तंज कसने वालों पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed